26 Apr 2024, 04:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

रोहित शेट्टी की लगभग हर फिल्म सुपरहिट होती है और उनको काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इस समय उनकी फिल्म सूर्यवंशी काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब जो खबर सामने आई है वो काफी ज्यादा खुश कर सकती है क्योंकि इस फिल्म में दो और सुपरस्टार्स की एंट्री हो चुकी है। हम बात कर रहें हैं सिंघम और सिंबा की। अजय देवगन और रणवीर सिंह को लेकर एक आधिकारिक ऐलान  हो गया है कि ये दोनो भी नजर आने वाले हैं। इस समय एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर के साथ साथ रोहित शेट्टी और करण जौहर नजर आ रहे हैं। इस फोटो को कॉप यूनिवर्स के नाम से डाला गया है। अब इस बात से इतना तो तय हो गया है कि फिल्म में काफी मजा आने वाली है। सिंबा की बात करें तो इसमें भी अजय देवगन के गेस्ट अपीएरेंस ने धमाल कर दिया।इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी पागल हो गए हैं और उन्होने अभी से ही सूर्यवंशी को लेकर सुपरहिट का ऐलान कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »