19 Apr 2024, 20:30:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर को दर्शकों और क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था। इसमें उन्होंने तारा सिहं का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब चर्चा है कि इसका सीक्वल बनने जा रहा है। गदर का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपये में हुआ था और इसने 256 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है। फिल्म जहां पर खत्म हुई थी वही से आगे बढ़ेगी। यह सनी देओल अमीषा पटेल  और उनके बेटे जीत की कहानी होगी। फिल्म की कहानी को इंडिया पाकिस्तान एंगल के आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी को लेकर सनी देओल से साथ विचार विमर्श किया गया है। जिस तरह से बाहुबली, रैम्बो और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी फिल्मों में स्टारकास्ट में बदलाव नहीं किया गया था इसी तरह गदर के सीक्वल में भी पुरानी स्टारकास्ट नजर आएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »