29 Mar 2024, 00:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोमन ईरानी ने मराठी अभिनेत्री के साथ की ऑटो की सवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 1:44PM | Updated Date: May 5 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में बोमन ईरानी ने मराठी अभिनेत्री लक्ष्मी के साथ ऑटो की सैर की। लक्ष्मी मराठी अभिनेत्री होने के साथ ही ऑटो भी चलाती हैं। बॉलीवुड के अभिनेता ने उन्हें रियल लाईफ हीरो की संज्ञा दी और कहा कि उन्हें लक्ष्मी पर गर्व है।
 
59 वर्षीय अभिनेता लक्ष्मी से गुरुवार रात को मिले थे जब वह ऑटो चला रही थीं। बोमन ने उनका अभिवादन किया और उनके साथ ऑटो की सवारी की।  बोमन ने इस घटना की वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने साथ ही लक्ष्मी की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की कि कैसे वह मराठी धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ ही ऑटोरिक्शा भी चलाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »