25 Apr 2024, 01:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं आनंद एल राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 1:24PM | Updated Date: May 4 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय, आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। आनंद एल राय की पिछली फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। आनंद एल राय का हौसला टूटा नहीं है। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह आलिया भट्ट को लीड रोल में लेने का मन बना रहे हैं।
 
आनंद की फिल्म की कहानी के हिसाब से आलिया एकदम पर्फेक्ट हैं और इसलिए वह इस कोशिश में हैं कि आलिया हां कर दें।फिल्म को लेकर भी कोई जानकारी लीक नहीं की गई है। एक बार सबकुछ फाइनल हो जाने पर फिल्म की घोषणा की जाएगी। आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के आॅपोजिट थीं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »