28 Mar 2024, 18:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

टीवी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में मौनी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मौनी काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखी। इस समय उन्होंने रिप्ड डेनिम जीन के साथ आॅफ शॉल्डर व्हाइट टॉप पहना हुआ था। साथ में खुले बाल, स्पैक्स और ब्लैक हैंडबैग उनकी लुक कम्पलीट कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि मौनी का ये हैंडबैग काफी कीमती है। इसकी कीमत 4.3 लाख है।  मौनी ने फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »