23 Apr 2024, 18:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान ने किया ठगी का भंडाफोड़, फैंस को किया अर्लट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 5:47PM | Updated Date: May 3 2019 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इसी बीच सलमान खान अपने सोशल अकाउंट से एक जानकारी दे कर सभी को हैरान कर दिया है। पोस्ट में सलमान खान ने अपने फैंस को सर्तक रहने के लिए बोला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जो बिजनोर के एक इवेंट का बताया जा रहा है। इस पोस्टर में यह बताया गया कि इस इवेंट को बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन आयोजित करने जा रही है और इसे खुद सलमान खान होस्ट करेंगे।
 
इतना ही नहीं इसमें सलमान खान के अलावा गुरु रंधावा, नेहा कक्कड़, अरमान मालिक और अमाल मालिक जैसे नामचीन गायकों का नाम शामिल करके बताया गया है कि ये सभी 4 मई, शनिवार शाम 6 बजे बिजनोर के इस म्यूजिक इवेंट में लाइव आएंगे।  अब सुपरस्टार सलमान खान ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल इस पोस्टर की तस्वीर शेयर कर इस इवेंट का भंडाफोड़ किया है। सलमान खान ने लोगों को सर्तक करते हुए लिखा है कि "ना ही मैं और ना ही बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन इसी इवेंट से किसी भी रूप से जुड़े हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »