18 Apr 2024, 15:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका की बिकिनी फोटो देख फराह खान ने पूछा ये मजेदार सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 5:17PM | Updated Date: Apr 26 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसमें  मलाइका अंडरवाटर बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। फोटो देखकर बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान कुछ ऐसा सवाल किया, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस फोटो में मलाइका रेड बिकनी पहने समुद्र मे तैरते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने समुद्र के अंदर डाइविंग मेडिटेटिव बताया है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा 'द' स्टिलनेस...द कॉम...इट्स मेडिटेटिव'। 
 
मलाइका की इस फोटो को देखकर फराह खान ने कमेंट कर पूछा कि अब कौन इन तस्वीरों को अंडर वायटर कौन क्ल‍िक कर रहा है?  इशारों में फराह ने अर्जुन कपूर को लेकर ये सवाल किया। इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने फराह खान को रिप्लाई करते हुए स्माइली बनाई है और लिखा है, 'कमीनी'। हलांकि फराह ने मलाइका के इस रिप्लाई पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मगर लोग उनकी इस कंवर्सेशन का मजाक उड़ाया है। 
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मलाइका के तस्वीरों पर फरान ने कमेंट किया हो। इससे पहले जब मलाइका छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं, तब वहां से कई सारी फोटो शेयर की थी। उस समय भी फराह ने मलाइका से ऐसा ही सवाल किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »