28 Mar 2024, 22:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

श्रीलंका बम धमाकों में बाल-बाल ये अभिनेत्री, कहा - हे भगवान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 5:44PM | Updated Date: Apr 22 2019 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रविवार को श्रीलंका के गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों समेत आठ बम धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 500 अन्य लोग घायल हो गए। इन धमाकों में पांच भारतीयों की भी मौत हुई है। वहीं, इस दौरान टीवी की मशहूर अभिनेत्री राधिका शरदकुमार भी श्रीलंका में ही थीं। श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में वह बाल-बाल बची हैं। वह अभी घूमने के लिए श्रीलंका गई हुई हैं। वह कोलंबो के उस होटल से कुछ ही देर पहले निकली थीं जिसमें एक धमाका हुआ। 
 
अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा - हे भगवान! श्रीलंका में बम धमाके, भगवान हमलोगों का साथ दें। मैं अभी अभी कोलंबो सिनामोन ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और उस होटल में बम धमाका हुआ है। यकीन नहीं होता, यह बीभत्स है... बहुत बीभत्स। 
 
राधिका के पति एवं ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची के प्रमुख आर शरदकुमार ने ट्वीट किया - कोलंबो में हुआ त्रासद आतंकवादी हमला निंदनीय है, मृत लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। आर. शरदकुमार भी तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अभिनेत्री ने बम धमाकों से पहले ट्वीट किया था - ईस्टर की शुभकामनाएं, सभी को शुभकामनाएं। गौरतलब है कि लिट्टे के साथ खूनी संघर्ष के खत्म होने के बाद करीब एक दशक से श्रीलंका में जारी शांति भी इस घटना से भंग हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »