24 Apr 2024, 02:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए विक्की कौशल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 2:02PM | Updated Date: Apr 20 2019 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुजरात में एक फिल्म के शूटिंक के दौरान अभिनेता विक्की कौशल दुर्घटना का शिकार हो जए है। इस हादसे में उनके चेहर पर 13 टांके आए है। उनकी चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। जिस समय यह चोट लगी उस समय विक्की एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। यह घटना 18 अप्रैल को हुई।
 
तरण ने बताया कि भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की के चेहरे पर चोट लगी है और उन्हें 13 टांके आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार विक्की कौशल को एक सीन शूट करना था जिसमें उन्हें दौड़ कर एक दरवाजे को खोलना था। तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह दरवाजा विक्की कौशल पर ही गिर पड़ा। जिससे उनकी चेहरे की हड्डी में फ्रैक्टर हुआ है।  
 
भानु प्रताप की हॉरर फिल्म जिसके लिए विक्की शूटिंग कर रहे हैं, एक जहाज के बारे में है जो कि समंदर किनारे खड़ा रहता है। खबरों के मुताबिक फिल्म की कास्ट और क्रू पिछले 5 दिनों से गुजरात के शिप ब्रेकिंग यार्ड में शूटिंग कर रहा है। खबर सामने आई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »