29 Mar 2024, 16:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री ने ठुकराया 2 करोड़ रूपए का विज्ञापन - ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 5:30PM | Updated Date: Apr 19 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तेलगु अभिनेत्री साईं पल्लवी अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं थी। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। अब साईं को लेकर एक दिलचस्प खबर आ रही है कि उन्होंने 2 करोड़ रुपए का विज्ञापन करने से मना कर दिया है। 
रिपोर्ट्स के अनुसार साईं ने 2 करोड़ रुपए की एक शानदार ब्रांड डील को ठुकरा दिया है। साईं पल्लवी को एक फेस क्रीम का विज्ञापन करने के लिए इतनी बड़ी राशि ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इस डील को मना कर दिया। दरअसल, साईं को पिंपल्स की समस्या है ऐसे में उनका मानना है कि किसी फेयरनेस क्रीम का ऐड करना ठीक नहीं है।
 
हालांकि उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें पिंपल्स के कारण इस अवसर को नहीं छोड़ने का सुझाव दे रहे हैं लेकिन साईं पल्लवी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं। साईं ने कॉस्मेटिक उत्पादों के समर्थन नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि उनका मानना है कि मेकअप के कारण कोई अच्छा नहीं दिख सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »