19 Apr 2024, 17:03:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रैंप पर गिरने के बाद भी पूनम ने खुद को बखूबी संभाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 1:32AM | Updated Date: Apr 19 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने जमाने की बेहद, बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपना जन्मदिन मनाया। पूनम 57 वर्ष की हो चुकी है। उनका जन्म 1962 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम ने कई हिट फिल्में दी है। वहीं उन्होंने टेलिविजन धारावाहिकों में भी काम किया है, साथ ही वह 1978 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन एक बार रैंप पर सैकड़ों लोगों के सामने पूनम खुद को संभाल नहीं सकीं और गिर पड़ी। एक फैशन इवेंट में पूनम डिजाइनर विक्रम फडणवीस के लिए रैंप वॉक कर रही थीं तभी ये हादसा हुआ।
 
रैंप पर गिरने के बाद पूनम ने खुद को बखूबी संभाला।  पूनम ही नहीं कई बॉलीवुड की कई  एक्ट्रेसेस को भी इस समस्या से गुजरना पड़ा है। सुष्मिता सेन जब भी रैंप पर आती हैं छा जाती हैं लेकिन उनके साथ भी ये हादसा हो चुका है। ब्लू कलर के गाउन में सुष्मिता सेन कमाल लग रही थीं। तभी उनकी ड्रेस उनके हील्स के नीचे आ गई। इंडिया प्राइड फैशन वीक 2010 के दौरान सोनाक्षी सिन्हा रैंप पर लगभग गिर ही चुकी हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस चीज का शिकार हो चुकी हैं। लक्मे फैशन वीक में यामी गौतम के साथ भी ये हादसा हुआ था। रैंप पर यामी ने खुद को गिरने से बचाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »