29 Mar 2024, 14:05:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्म केसरी 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वर्ष 2019 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार 'केसरी' 22 मार्च को रिलीज हुई है। केसरी वर्ष 1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित पीरियड फिल्म है। यह लड़ाई वर्ष 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी-सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुई थी। इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार की तादाद वाली अफगानी सेना का मुकाबला किया था।
 
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म केसरी ने अपने पहले सप्ताह में 105 करोड़ की कमाई की थी। केसरी अब 150 करोड़ की कमाई कर चुकी है।  इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और टोटल धमाल ने भी 150 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »