28 Mar 2024, 22:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

26 साल बाद शिल्पा ने बाजीगर फिल्‍म को लेकर किया ये खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 12:50PM | Updated Date: Apr 15 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि वह फिल्म बाजीगर से डेब्यू नही करने वाली थी। शिल्पा ने 26 साल पहले फिल्म बाजीगर से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वह शाहरुख खान, काजोल के साथ नजर आई थी। शिल्पा ने अब खुलासा किया है कि वे बाजीगर से नहीं बल्कि एक दूसरी से फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं।
 
शिल्पा शेट्टी इन दिनों टीवी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 की जज हैं। हाल ही में शो पर सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान और आशा पारेख ने शिरकत की थी। दोनों ने अपनी फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें बताईं। इस दौरान शिल्पा ने भी अपनी शुरुआती करियर को लेकर बातें साझा की। 
 
शिल्पा ने बताया, ''मेरी पहली फिल्म गाता रहे मेरा दिल थी। प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ इश्यूज हो गया था जिसके कारण यह फिल्म बन नहीं पाई और बंद हो गई। इसके बाद वह अब्बास-मस्तान से मिली जिन्होंने उन्हें बाजीगर आॅफर की। ’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »