28 Mar 2024, 18:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टीवी पर नया शो ‘तूफान आलय’ ला रहे हैं। आमिर खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार आमिर ‘तूफान आलय’ नाम के टीवी शो के जरिए वापसी कर रहे हैं। इस शो में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी नजर आएंगी। ये दोनों मिलकर इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। 
 
बताया जा रहा है कि ये शो ‘पानी फांउडेशन’ की मुहिम से आधारित होगा। इस शो के जरिए आमिर बताएंगे कि लोग कैसे महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में साफ पानी के लिए तरस रहे है। साथ ही उन्हें कैसे साफ पानी मुहैया कराया जा सकता है। आमिर शो में इस विषय पर चर्चा करते दिखाई देंगे।
 
आमिर पिछले कई सालों से पानी फाउंडेशन की मुहिम से जुड़े हुए है। इस मुहिम से जुड़ते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के कई इलाकों का सर्वे किया है। उन्होंने उन लोगों को पानी कैसे मिले इसके लिए भी कोशिश की है। आमिर का ये नया शो ‘तूफान आलय’ इन सभी कहानियों को दिखाएगा। उन्होंने ‘तूफान आलय’ टीवी शो की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस शो के बारे में जानकारी दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »