29 Mar 2024, 14:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन हाल ही में चीन में रिलीज हुई है। इस फिल्म में चीन में शानदार कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने 115 करोड़ की कमाई कर चुकी है। भारत में ये फिल्म अंधाधुन पिछले वर्ष रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने राधिका आप्टे और तब्बू के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट साबित हुई थी। अंधाधुन को अब चीन में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज  किया गया है। चीन में यह फिल्म प्यानो प्लेयर के नाम से रिलीज हुई है। आयुष्मान खुराना चीन में अपनी फिल्म 'अंधाधुन' की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि सिनेमा भाषा और सीमाओं से परे है। सिनेमा का आकर्षण पूरे विश्व में होता है, जो भाषा और सीमाओं के बंधन को तोड़कर चुका है। अंधाधुन को अच्छे सिनेमा की श्रेणी में देखकर काफी खुशी मिल रही है, जिसने हमारे देश को गौरवांवित किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »