29 Mar 2024, 15:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म के लिए शाहिद कपूर को 1 दिन में पीनी पड़ी 20-20 सिगरेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 5:00PM | Updated Date: Apr 12 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म कबीर सिंह में काम करने के लिए शाहिद कपूर को एक दिन में 20-20 सिगरेट पीनी पड़ी। शाहिद की आने वाली फिल्म कबीर सिंह का हाल में टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। फिल्म में शाहिद नशे की लत में डूबे एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभा रहे हैं जो बाद में सर्जन बनता है। फिल्म पर शाहिद ने जमकर मेहनत की है। शाहिद ने खुद फिल्म के दौरान की खास बातें बताई। शाहिद ने कहा, 'मैं सिगरेट्स का प्रचार नहीं करता।
 
हालांकि, इस किरदार के लिए मुझे ऐसा करना था क्योंकि फिल्म का लीड स्टार अपने गुस्से और आवेश को चैनलाइज करने के लिए ऐसा करता था। शाहिद ने बताया कि उन्हें किरदार में ढलने के लिए एक दिन में 20-20 सिगरेट पीनी पड़ती थी। शाहिद ने कहा, 'सिगरेट की बदबू को मिटाने के लिए मुझे घर पर अपने बच्चों के पास लौटने से पहले करीब दो घंटे नहाने में लग जाते थे। गौरतलब है की 'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने अहम भूमिका निभायी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »