24 Apr 2024, 06:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक, जैकलीन फर्नांडीज ने एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में सोशल मीडिया पर एक अविश्वसनीय पहचान बनाई है।सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में एक जैकलीन फर्नांडीज इंस्टाग्राम पर टॉप सोशल मीडिया हैंडल में से एक है। 27 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के साथ, जैकलिन प्लेटफॉर्म का उपयोग न केवल अपने जीवन में अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए करती हैं, बल्कि सामाजिक कल्याण के लिए विचारों को आकार देने के लिए भी करती हैं।अध्ययन में अभिनेत्री के सोशल मीडिया ग्राफ का पता लगाया गया है जो उनके फॉलोवर्स के विश्लेषण को सामने रखता है। जैकलीन की फैन फॉलोइंग सम्पूर्ण देश में बहुत ज्यादा है लेकिन मुंबई और पुणे में सबसे अधिक है, जिसके बाद पुणे, बंग्लौर और कोलकाता का नंबर आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »