28 Mar 2024, 23:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लुंगी और कुर्ता पहन बकरी चराने निकले अमिताभ बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 5:43PM | Updated Date: Apr 11 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का हाल ही में ट्विटर पर शाहरुख खान के साथ प्यार भरा झगड़ा करते देखा गया तो अब सदी के महानायक ने एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को हैरत में डाल दिया है। अमिताभ बच्चन के फॉलोअर उस समय सकते में आ गए जब अचानक से एक तस्वीर में अमिताभ बकरी चराते दिखे। अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर खुद उन्होंने ही शेयर की है। 
 
तस्‍वीर में अमिताब बच्चन बकरी को टहलाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर के साथ बिग बी का कैप्शन भी कुछ कम नहीं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'आई वॉक गोट'। वहीं बकरी चराते अमिताभ का गेटअप भी काफी अलग है, क्योंकि वह यहां सफेद लुंगी और कुर्ते में किसी देहात में रहने वाले इंसान की तरह दिख रहे हैं। 
 
अमिताभ आजकल दो भाषाओं में बन रही फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' की शूटिंग में जुटे हैं। यह आमिताभ का साउथ डेब्यू भी है।  मेकिंग की शुरुआत से ही चर्चा में बनी यह फिल्म तमिल और हिंदी में बनाई जा रही है। इस फिल्म में सूर्या और राम्या कृष्णन हैं। यह फिल्म इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि बाहुबली स्टार राम्या 20 साल के बाद अमिताभ के अपोजिट नजर आने वाली हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »