29 Mar 2024, 18:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कन्हैया कुमार को स्वरा भास्कर सपोर्ट, नामांकन में हुई शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 1:41PM | Updated Date: Apr 11 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोक सभा चुनाव 2019 का खुमार देशभर पर छाया हुआ है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि इस बार फ़िल्मी दुनिया के सेलेब्रिटीज़ सियासी रूप से अधिक सक्रिय हैं। अपनी-अपनी विचारधारा के हिसाब से वो अपने दल और प्रत्याशी के प्रचार में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, फ़िल्मी दुनिया के लोग  राजनीति के रंगमंच पर अपना रोल निभाते देखे जा सकते हैं।
 
बॉलीवुड का सपोर्ट पाने वालों में कन्हैया कुमार भी शामिल हो गये हैं, जो बिहार के बेगूसराय से पहली बार सीपीआई के टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया को शबाना आज़मी, जावेद अख़्तर, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे कलाकारों का समर्थन हासिल है। 9 अप्रैल को कन्हैया ने अपना नामांकन करवाया, जिसमें स्वरा भास्कर ने शिरकत की थी। कन्हैया से जेएनयू कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर स्वरा ने बताया था कि वो वहां एक ज़िम्मेदार नागरिक होने की वजह से गयी हैं। बता दें कि 9 अप्रैल को स्वरा का जन्म दिन भी था। वहीं, शबाना आज़मी ने कुछ दिन पहले कन्हैया के समर्थन में ट्वीट किया था।  
 
पहले भी फ़िल्मी लोग सियासत में अंदर या बाहर से भागीदारी करते रहे हैं, मगर इस बार लोक सभा चुनाव में उनकी सहभागिता ऐतिहासिक है। जैसे-जैसे मतदान के दिन नज़दीक आ रहे हैं, बॉलीवुड पर सियासी रंग गाढ़ा होता जा रहा है। बिहार के पटना साहिब से वेटरन एक्ट्रेस शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »