29 Mar 2024, 01:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया की चकाचौंद से दूर हैं और अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता रही हैं। साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आयशा का जन्म मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था।   इस साल वो 33 साल की हो रही हैं। आयशा अपनी फिल्मों को लेकर इतनी चर्चा में नहीं रहीं जितना उन्होंने अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों बटोरी। पिछले सात आठ सालों में आयशा के लुक्स में जमीन आसमान का बदलाव देखने को मिला है। फिल्मों से ब्रेक लेकर और मां बनने के बाद जब एक इवेंट में आयशा पहुंची तो उन्हें देखकर सब हैरान रह गए थे। उनके फैंस उन्हें देखकर पहचान नहीं पा रहे थे। दरअसल, आयशा ने लिप सर्जरी कराई थी जिस वजह से उनके होठ पहले से काफी मोटे लग रहे थे। लिप सर्जरी के बाद आयशा काफी अलग लग रही थीं। इस बार में जब आयशा से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि-  'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है आपकी आंखें खराब हो गई हैं।'
 
आयशा ने भले ही यह बात नहीं स्वीकार की, लेकिन उनकी तस्वीरें सब बयां कर दे रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फुलर लिप, जॉलाइन, आउब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई थी। उन दिनों आयशा लुक्स को लेकर काफी ट्रोल भी हुईं थी । लिप सर्जरी से पहले आयशा ने अपने एक बॉडी पार्ट की सर्जरी भी करवाई थी। आयशा सलमान खान कि फिल्म 'वांटेड' में नजर आई थीं, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके ठीक बाद आयशा ब्रेस्ट इंप्लांट को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उस समय लोगों को लगा कि आयशा ने ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया था तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। आयाशा फाल्गुनी पाठक की एल्बम में 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में नजर आईं थीं। इस गाने के बाद से वह काफी फेमस हो गईं थी। साल 2004 में पहली बॉलीवुड फिल्म में काम किया जो कि  टार्जन: द वंडर कार थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिया गया। साल 2006 में आयशा की फिल्म डोर रिलीज हुई और इसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।   इसके बाद सलमान खान के साथ वांटेड फिल्म में नजर आई। जिसके बाद उन्हें वांटेड गर्ल के नाम से जाना जाने लगा।  इसके बाद उन्होंने दिल मांगे  मोर, सोचा ना था, डोर, कैश, संडे, दे ताली, वॉन्टेड, पाठशाला जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह साल 2011 में फिल्म मोड में नजर आईं थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »