29 Mar 2024, 10:39:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

दिशा पाटनी  और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फैंस के बीच बहुत पॉपुलर है। यह दोनों पहली बार एक साथ 'बागी 2'  फिल्म में नजर आए थे। उसके बाद से दोनों को एक साथ देखने का क्रेज लोगों के बीच बढ़ गया है। इस बीच टाइगर और दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस वीडियो को दिशा पाटनी ने ट्विटर पर शेयर किया है। दिशा ने लिखा- 'पार्टी करनी है?'  इस वीडियो में दिशा और टाइगर कोल्ड ड्रिंक को लेकर पार्टी करने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  दिशा और टाइगर का यह वीडियो इस वजह से भी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि दोनों के अफेयर की खबरें हैं। कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने टाइगर के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया था। जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »