29 Mar 2024, 15:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल में काम नही करेंगे। वर्ष 2018 में प्रदर्शित राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म का सीक्वल बनाया जाने वाला है। कहा जा रहा था कि सीक्वल में राजकुमार राव की जगह वरुण धवन काम करते नजर आएंगे। हालांकि वरुण धवन ने इस खबर का खंडन किया है।
 
वरुण धवन ने कहा मैंने भी इस बारे में सुना है कि मैं स्त्री 2 में काम करने जा रहा हूं लेकिन ये खबर झूठी है। मैं ये फिल्म नहीं कर रहा हूं। जब मैंने ये खबर सुनी थी उस समय मैं मीडिया से दूर था जिस वजह से मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सका। वरुण धवन, मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। कलंक का निर्देशन, अभिषेक वर्मन ने किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »