28 Mar 2024, 22:40:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फैन ने वरुण धवन की गर्लफ्रैंड को दी जान से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 3:37PM | Updated Date: Apr 7 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन अपने चार्मिंग लुक और एक्टिंग के कारण अपने फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि फीमेल फैन फॉलोइंग के चलते एक्टर को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उन्हें जिंदगी भर वह घटना याद रहती है। बीते शुक्रवार की शाम उनके साथ एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें उनकी एक महिला फैन ने गर्ल फ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी वजह थी एक्टर का उनसे न मिल पाना।
 
दरअसल वरुण धवन इन दिनों कलंक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच शुक्रवार को उनसे मिलने एक फीमेल फ्रेंड पहुंच गई. लेकिन जब वरुण का मिलना नहीं हुआ तो वो नाराज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि फीमेल फैन ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को जान से मारने की धमकी दे डाली।
 
इस पूरे मामले के बारे में वरुण धवन की स‍िक्योर‍िटी टीम ने बताया कि वैसे तो वरुण सर हमेशा फैन से मिलते हैं। लेकिन बीते दिनों सर फिल्म प्रमोशन में ब‍िजी हैं। इस वजह से उन्होंने मिलने से मना कर दिया या। इस बारे में हमने उनकी फैन को बताया था लेकिन वो नहीं मानी। पहले तो उन्होंने धमकी दी कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी। लेकिन जब कोई रिस्‍पांस नहीं मिला तो उन्होंने नताशा मैम को जान से मारने की धमकी दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »