29 Mar 2024, 01:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साइना नेहवाल बनने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 12:59PM | Updated Date: Apr 7 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बनने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है। वह बहुत जल्द साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए परिणीति ने काम करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैडमिंटन कोर्ट में प्रेक्टिस लुक में नजर आ रही हैं।
 
इस फोटो में वह जमीन पर बैठी हुई हैं और उनके पास रैकेट और कुछ शटल रखी हुई हैं। फोटो से पता चल रहा है कि परिणीति ने अपनी फिल्म के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘पोस्ट ट्रेनिंग ब्लिस, हैशटैग साइना।’ ऐसा बताया जा रहा है कि परिणीति इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर इस रोल को निभाने वाली थीं। लेकिन श्रद्धा इन दिनों किसी और फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं इसलिए वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं।
 
अब परिणीति चोपड़ा, साइन नेहवाल को पर्दे पर उतारेंगी। परिणीति ने बताया था कि उनके लिए ये फिल्म बहुत महत्व रखती है। इसलिए फिल्म के लिए जितनी मेहनत वो कर रही हैं। उतनी ही उनकी टीम कर रही है। पर्दे पर साइना जैसा दिखने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। साइना ने कब कैसे मैच खेला और किसके खिलाफ खेला वो हर एक चीज पर काम कर रही हैं। परिणीति ने कहा, मैं इस फिल्म को लेकर जितनी एक्साइटेड हूं उतनी ही नर्वस भी हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »