19 Apr 2024, 06:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दक्ष‍िण भारतीय फ‍िल्‍मों के डायरेक्‍टर जॉन महेंद्रन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 2:50PM | Updated Date: Apr 2 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिल फिल्मों के लोकप्रिय निर्देशक, पटकथा लेखक एवं लेखक जे महेन्द्रन का मंगलवार को निधन हो गया। वह 79 साल के थे। महेन्द्रन के बेटे जॉन महेन्द्रन ने ट्विटर पर पिता के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट किया कहा, '' निर्देशक महेन्द्रन का आज सुबह निधन हो गया।'' अभिनेता रजनीकांत, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और निर्देशक ए आर मुरुगादोस ने निर्देशक के  निधन पर दुख व्यक्त किया। तमिल फिल्म जगत ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि तमिल सिनेमा के लिए यह अपूरणीय क्षति है। 
 
 परिजनों के अनुसार डायलिसिस के दौरान हालत  बिगड़ने पर महेन्द्रन को कुछ दिनों पहले यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। उन्हें सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी और आज सुबह उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा। महेन्द्रन ने उतीरिपूक्कल, मुल्लूम, मलारम और जॉनी जैसे यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है।  
 
उन्होंने फिल्म मोहन और सुहासिनी अभिनीत फिल्म 'नेन्जताई किल्लाते' की पटकथा लिखी थी और यह फिल्म 365 दिनों तक चली और इसने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। फिल्म जगत के हस्तियों और आम लोगों के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजिल को लेकर उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास पर रखा गया है। तमिल फिल्म जगत ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि तमिल सिनेमा के लिए यह अपूरणीय क्षति है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »