29 Mar 2024, 18:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार दोनों कपल 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। यह शादी चर्च में होगी और इसमें कुछ करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल होंगे। हालांकि इस बात को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
 
शादी की खबरों को लेकर कपूर खानदान ने भले ही चुप्पी साध रखी हो पर हाल ही में एक इवेंट पर पहुंचे मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीड‍ियो में अरबाज से मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी पर सवाल किया गया।  इसका जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, ''पाजी बहुत इंटैल‍िजेंट सवाल पूछा है आपने। बहुत मेहनत की होगी आपने।
 
पूरी रात आप बैठे होगे इस पर, आपके सवाल का जवाब देना है मेरे को। लेकिन आपने इतना टाइम ल‍िया सोचने के लिए, तो मुझे भी थोड़ा टाइम दो, कल बताता हूं, चलेगा?'' इसके पहले मलाइका अरोड़ा - अर्जुन कपूर की शादी पर बोनी कपूर का कहना है कि ये सब अफवाह है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इन खबरों को मलाइका अरोड़ा ने भी खार‍िज कर द‍िया है। लेकिन मालदीव में इन द‍िनों मलाइका की वकेशन तस्वीरें ये साफ कर रही हैं कि मलाइका शादी से पहले हॉलीडे पर हैं।
 
बीते द‍िनों कॉफी विद करण के चैट शो पर अर्जुन कपूर ने ये साफ कर द‍िया था कि शादी के बारे में अब वो तैयार हैं। हालांकि पहले शादी को लेकर वो तैयार नहीं थे। अर्जुन कपूर के इस जवाब के बाद ये माना जा रहा है कि उन्होंने मलाइका संग शादी करने का प्लान कर ल‍िया है। देखना ये होगा अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी का फैंस को कब तक इंतजार करना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »