16 Apr 2024, 21:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी करीना!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 1:58PM | Updated Date: Mar 30 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। वर्ष 2017 में प्रदर्शित इरफान खान की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हिंदी मीडियम के सीक्वल में करीना कपूर इरफान खान के अपोजिट नजर आएंगी।  

हिंदी मीडियम के सीक्वल इंग्लिश मीडियम में करीना, पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। हिंदी मीडियम के सीक्वल से इरफान खान बीमारी से उबरने के बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी।फिल्म की कहानी इरफान खान की बेटी पर आधारित है जो पढ़ने के लिए इंग्लैंड जाती है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान करेंगे। जबकि इसका निर्देशन होमी अदाजानिया करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »