29 Mar 2024, 13:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर तेलुगू की सुपरहिट फिल्म एफ2-फन ऐंड फ्रस्­टेशन का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। वेंकटेश, वरुण तेज, तमन्ना भाटिया स्टारर सुपरहिट तेलुगू कॉमिडी फिल्म एफ2-फन ऐंड फ्रस्टेशन को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनने के लिए तैयार है। बोनी कपूर इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं।
 
अनीस बज्मी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। अनीस बज्मी इन दिनोंजॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला के साथ यूके में पागलपंती की शूटिंग कर रहे हैं।
 
बोनी कपूर ने कहा, ‘‘यह एक मजेदार फिल्­म है और फैमिली एंटरटेनर है। मैंने इसे देखकर काफी इंजॉय किया और मुझे लगता है कि यह ऐसा सब्जेक्ट है जो हिंदी के दर्शकों तक भी पहुंचना चाहिए। फिल्म में तीन लीड ऐक्टर्स और दो ऐक्ट्रेसेस होंगी जिसके लिए कास्टिंग जल्द शुरू होगी। ’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »