29 Mar 2024, 19:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका और अर्जुन अप्रैल की इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 4:52PM | Updated Date: Mar 28 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आगामी 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। बॉलीवुड से निकलकर आ रहीं रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन ईसाई रीति-रिवाज से शादी करेंगे और उनके मेहमानों की सूची में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल होंगे।
 
अर्जुन और मलाइका को कई बार साथ देखा गया है, उन्होंने हालांकि अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है। शादी की अटकलों पर अर्जुन ने आईएएनएस से कहा था, 'जब कुछ बात करने लायक बात होगी तब आपको जरूर पता चल जाएगा।' अभिनेता-निर्माता अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका ने एक साक्षात्कार में शादी के अनुमानों से इनकार करते हुए इसे मीडिया के दिमाग की उपज बताया था। उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे अर्जुन के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन तलाक के बाद प्यार होने के तथ्य पर अक्सर बोल चुकी हैं।
 
मलाइका ने कहा था, 'हर कोई प्यार में दोबारा पड़ना चाहता है, रिश्ते में दोबारा आना चाहता है। कोई भी व्यक्ति अपनी बाकी जिंदगी के लिए अकेला नहीं रहना चाहता। मेरे आसपास के लोगों ने जो भी कहा हो, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने अपने अपनी पसंद खुद चुनी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »