29 Mar 2024, 05:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहते हैं। सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने अभी तक फिल्मों में साथ काम नही किया है। सलमान खान और दीपिका पादुकोण को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सलमान खान ने दीपिका के साथ ना आने की वजह का खुलासा किया है।
 
सलमान खान ने कहा, ‘‘मुझे भी ताज्जुब है कि कब मैं और दीपिका साथ में काम करेंगे? अभी तक कोई भी हमें साथ में कास्ट करने के लिए आगे नहीं आया है।' दीपिका बड़ी स्टार हैं। जब भी वो मेरे साथ फिल्म करेंगी तो उनके लिए जरूरी होगा कि वो प्रोजेक्ट उनके लायक हो। फिलहाल हमारी पेयरिंग  को लेकर कुछ भी नहीं है।’’        
 
सलमान खान ने कहा,‘‘ फिल्म भारत में कैटरीना कैफ मेरी हीरोइन हैं। टाइगर की तीसरी सीरीज में भी कैटरीना मेरे साथ नजर आएंगी। दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा लीड हीरोइन हैं। किक 2 में जैकलीन मेरे अपोजिट हैं। इसलिए यदि कोई फिल्म दीपिका के अपोजिट ऑफर होती है तो शायद।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »