29 Mar 2024, 19:40:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म दबंग-3 की शूटिंग अगले महीने से इंदौर में शुरू करने जा रहे हैं। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वर्ष 2012 में फिल्म का सीक्वल दबंग 2 बनाया गया। काफी समय से दबंग 3 बनाने की चर्चा हो रही है। अब सात साल बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है। यह फिल्म अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी। सलमान इस फिल्म का पहला शेड्यूल एक बेहद खास शहर में शुरू करेंगे।
 
दबंग 3 का पहला शेड्यूल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुरू होगा। सलमान का जन्म इंदौर में ही हुआ है और खान परिवार का वहां एक बहुत बड़ा घर भी है।इंदौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर इस फिल्म की शूटिंग होगी। सलमान के पिता सलीम खान के लिए भी ये लोकेशन बेहद मायने रखती है। माना जा रहा है कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट फिल्म के पहले शेड्यूल में साथ नजर आएंगी। दबंग 3 को अरबाज खान और सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि प्रभुदेवा फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »