19 Apr 2024, 18:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता एवं आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म सैटेलाइट शंकर में आर्मी आफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। सूरज ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। वह अब 'सैटेलाइट शंकर' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं।
 
फिल्म में उन्होंने एक आर्मी अफसर का रोल निभाया है।  यह फिल्म एक आर्मी मैन की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि देश की सेवा करते हुए आर्मी के जवानों और अधिकारियों को कैसी मुश्किलों से गुजरना होता है। फिल्म की शूटिंग से पहले सूरज आर्मी बेस कैंप में जाकर अधिकारियों और जवानों से भी मिले थे।
 
सूरज ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा सफर था और फिल्म की शूटिंग का एक्सपीरियंस गजब का था। असली जवानों से मिलना और रियल लोकेशंस पर शूटिंग करना, जवानों की फैमिली से मिलना बेहद खूबसूरत था। हम यह इसलिए जी पा रहे हैं क्योंकि जवान सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। ऐसे भी दिन आते हैं जब वे अपने परिवार से बात तक नहीं कर पाते हैं।’’
 
बताया जा रहा है कि सूरज 'सैटेलाइट शंकर' से होने वाली अपनी पूरी कमाई को आर्मी कैंप को डोनेट कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग चीन सीमा के पास हिमाचल और पंजाब में हुई है। यहीं के एक आर्मी बेस कैंप को सूरज अपनी कमाई डोनेट करेंगे। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »