28 Mar 2024, 23:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के फ्लॉप होने की वजह बतायी है। हाल के वर्षों में सलमान की सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप साबित हुई है। सलमान खान ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि आखिर उनकी 'ट्यूबलाइट' क्यों फ्लॉप हुई। सलमान की यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी थी।
 
 सलमान के कहा कि ईद पर इस फिल्म को रिलीज किया जाना इसके असफल होने का एक बड़ा कारण था। ईद के मौके पर लोग त्योहार इंजॉय करने के मूड में होते हैं और वह दुखी होने के लिए या रोने के लिए थियेटर्स नहीं जाना चाहते हैं। फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान के अलावा सोहेल खान और ओम पुरी भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखायी दिए थे।
 
सलमान इस समय अपनी अगली फिल्म 'भारत' के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म भी इस साल ईद पर ही रिलीज होने जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »