29 Mar 2024, 00:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ कुछ इस तरह मनाई होली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 12:34PM | Updated Date: Mar 22 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स भी होली की धूम रही। हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये फेस्टिवल मना रहा था। होली रंगों का त्यौहार है, इस दिन हर कोई पिचकारी, गुलाल और कलर्स से खेलता हुआ नजर आता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहर को धूम-धाम से मनाते हैं। अब तक होली की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ होली खेलते हुए नजर आएं।

वरुण इन दिनों अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन उन्होंने इससे वक्त निकालकर अपने  पैरेंट्स डायरेक्टर डेविड धवन और लाली धवन के साथ होली खेली। इतना ही नहीं, उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी थीं। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नताशा के साथ क्यूट फोटो शेयर की। इसमें वरुण दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा हुआ है। वरुण ने जहां वाइट वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स कैरी किए हैं, वहीं नताशा यहां वाइट नूडल स्ट्रेप टॉप और स्ट्राइप्ड ट्राउजर में नजर आ रही हैं।

ये पहली बार नहीं है जब वरुण ने नताशा के साथ फोटो शेयर की है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर नताशा के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में वरुण के बिना नताशा उनके पैरेंट्स के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में भी पहुंचे थें। वरुण ने तब भी इनकी फोटो शेयर की थी। इस बीच ये खबरें भी आ रही थीं कि वरुण इस साल के अंत तक नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वरुण जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। इसमें वरुण के अलावा आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग भी कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »