25 Apr 2024, 01:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रोहित शेट्टी, फराह खान के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' को रीमेक बनाने वाले हैं। इस बात का अंदाजा रोहित शेट्टी द्वारा शेयर की गई एक फोटो की जरिए किया जा रहा है।
 
रोहित ने फराह के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है।  फोटो में दोनों काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। रोहित-फराह की इस फोटो को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों ने अमिताभ हेमा मालिनी की फिल्म को लेकर रीमेक के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया है। 
 
राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के राइट को लेने के लिए अभी कोशिशें चल रही हैं और मामला कोर्ट में है। उम्मीद है कि ये जल्दी ही सुलझ जाएगा। रोहित इस बात को लेकर काफी स्पष्ट हैं कि अधिकार प्राप्त किए बिना वो इस पर फिल्म नहीं बनाएंगे। यही प्रक्रिया वह हमेशा अपनाते हैं जब भी किसी फिल्म का रीमेक बनाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »