29 Mar 2024, 04:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सारा के साथ किसिंग सीन को लेकर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 12:46PM | Updated Date: Mar 18 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म लव आज कल-2 में साथ नजर आएंगे। फैंस इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब है। दो दिन पहले ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जहां से ये दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 'लव आज कल-2' की शूटिंग यहीं शुरू होनी है। इसी बीच सारा और कार्तिक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। ये वीडियो Kartik Aaryan fanpage नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया था।

माना जा रहा था कि ये वीडियो फिल्म लव आज कल-2 की शूटिंग के दौरान बनाया गया है। अब इस बात को लेकर कार्तिक आर्यन ने सफाई दी है। बॉलीवुडलाइफ के एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी चु्प्पी तोड़ी है। कार्तिक आर्यन ने कहा कि, “मैं इम्तियाज सर की अगली फिल्म में काम कर रहा हूं। फिल्म के निर्माता इसके बारे में आपको अच्छी तरीके से बता सकेंगे। वीडियो की बात करें तो क्या वह सच में मैं और सारा ही थे?” कार्तिक इस बयान के बाद हंसने लग गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »