18 Apr 2024, 21:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पुलवामा हमले पर फिल्म बनाएंगे डायरेक्टर अभिषेक कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 3:33PM | Updated Date: Mar 17 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इस पर फिल्म बनाने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब ताजा जानकारी मिली है कि पुलवामा आतंकी हमले पर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है और इसे डायरेक्टर अभिषेक कपूर बनाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार अभिषेक महावीर जैन के साथ पुलवामा पर हुए हमले पर फिल्म डिवेलप कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2019 के मिड में बननी शुरू हो जाएगी। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हालांकि इस बारे में अभिषेक या महावीर की तरफ से कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं आया है। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद दोनों कास्टिंग पर फोकस करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »