16 Apr 2024, 19:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता आशुतोष राणा  स्वामी विवेकानंद का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर साकार करना चाहते हैं। आशुतोष राणा, स्वामी विवेकानंद की भूमिका परदे पर निभाना चाहते हैं। आशुतोष ने कहा कि किसी भी अभिनेता को समय-समय पर हर तरह की भूमिका करने का अवसर मिले, इससे बेहतर क्या हो सकता है, यही सोच कर तो सिनेमा को चुना था और मुंबई आए थे।
 
 इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का खूब चलन है। आशुतोष खुद भी स्वामी विवेकानंद का किरदार परदे पर निभाने की इच्छा रखते हैं। आशुतोष राणा ने कहा , ‘‘मैं विवेकानंद की बायोपिक करना चाहता हूं। मुझे ऊपरवाले पर पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी यह इच्छा वह जरूर पूरी करेंगे, क्योंकि आज तक उन्होंने मेरी हर इच्छा पूरी की है। मेरा मानना है कि स्वामी विवेकानंद जैसे महान लोग व्यक्ति के रूप में जन्म लेते हैं और अपने जीवन काल में व्यक्तित्व को ऐसा रखते हैं कि उनका पूरा व्यक्तित्व समाज के लिए एक मार्गदर्शन बन जाता है। समाज को उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »