17 Apr 2024, 02:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म केसरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्म ‘केसरी’ का सिर्फ एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब फिल्म से अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। परिणीति ने ‘केसरी’ की यह बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। 
 
अब तक सामने आईं ज्यादातर तस्वीरों और वीडियोज में अक्षय कुमार का एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब इस तस्वीर में परिणीति और अक्षय का रोमांस देखने को मिला है। कुछ दिन पहले भी परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पंजाबी कुड़ी के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
केसरी सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड है। सारागढ़ी की लड़ाई में रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानियों का बहादुरी से सामना किया था। अक्षय कुमार ने फिल्म में वलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है जिन्होंने इस लड़ाई में हिस्सा लिया था। फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »