25 Apr 2024, 21:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त नहीं मिलते हैं : सनी लियोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 2:44PM | Updated Date: Mar 15 2019 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त नहीं मिलते हैं। सनी लियोनी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बारे में अपनी राय दी है। सनी लियोनी एक चैट शो पर बताया कि इंडस्ट्री के लोग और सबसे खराब दोस्त होते हैं।
 
उनका मानना है कि एंटरटेनमेन्ट इंडस्ट्री के लोग और सबसे खराब दोस्त होते हैं। उन्होंने  कहा कि जब आपको भावानात्मक या शारीरिक रूप से इन लोगों की जरूरत होगी तब कोई साथ नहीं देगा। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो इंडस्ट्री में उन्हें किसी का स्पॉर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई बार हम खुद अपने जन्मदिन के लिए भी मौजूद नहीं होते हैं, किसी और के जन्मदिन की बात ही मत करिए।
 
सनी का कहना है कि मैं इंडस्ट्री से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं रखती, इसलिए कभी निराश नहीं होती हूं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग मेरे बारे में बातें करते रहते हैं लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। सनी ने कहा कि वह अपने बच्चों को लेकर बिल्कुल ट्रोल नहीं होना चाहती। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »