20 Apr 2024, 15:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पूरी दुन‍िया सनी ल‍ियोनी की फैन है और सनी ल‍ियोनी एक भारतीय शख्‍स की दीवानी हैं। इस बात का खुलासा खुद सनी ल‍ियोनी ने ही किया है कि वह उस शख्‍स की  बहुत बड़ी फैन हैं। सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने पति डेन‍ियन के अलावा उस शख्‍स को फॉलो करती हैं और उनके फोटोज अक्‍सर देखती हैं। 
 
आपको बता दें कि यह शख्‍स कोई और नहीं बल्‍कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र स‍िंह धोनी हैं। वहीं धोनी जिनके पूरी दुन‍िया में करोड़ों दीवाने हैं। पोर्न स्‍टार से बॉलीवुड स्‍टार बनने वाली सनी ल‍ियोनी भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र स‍िंह धोनी की दीवानी हैं। इंटरव्‍यू में सनी ल‍ियोनी ने कहा कि मुझे महेंद्र स‍िंह धोनी काफी पसंद हैं। वह एक पार‍िवार‍िक शख्‍स हैं। उनके पास सबसे क्यूट बेटी है। मैं धोनी और जीवा की तस्‍वीरें देखती हूं तो बहुत अच्‍छा लगता है। 
 
सनी लियोनी ने अंतिम बार अरबाज खान के साथ फिल्म तेरा इंतजारर में काम किया था। उन्‍होंने अपनी आगे की योजना के बारे में बताया कि उनके पास अभी दो टीवी शोज हैं। वह एक हिंदी फिल्म पर भी काम कर रही हैं जो उन्‍हीं के प्रोडक्शन हाउस से बन रही हैं। इसी के साथ वह दो साउथ इंडियन फिल्में भी कर रही हैं। बता दें कि सनी लियोनी अभिनेत्री और मॉडल हैं जो कि भारतीय फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। उनकी नागरिकता अमेरिकी है। 2003 में उन्हें पेंटहाउस पेट द ईयर के लिए नामित किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »