29 Mar 2024, 17:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैंने खुद को कभी किसी इमेज में नहीं बंधने दिया : अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 11:13AM | Updated Date: Mar 11 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने बताया है कि उन्होंने खुद को कभी किसी खास इमेज में बंधने नही दिया है। अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत में ऐक्शन हीरो के तौर पर पहचान बनाई। अक्षय ने बाद में कॉमेडी करना शुरू कर दिया, लेकिन पिछले कई सालों से वह ज्यादातर देशभक्ति से जुड़ी कहानियों में नजर आ रहे हैं।
 
अक्षय ने कहा , ‘‘मैंने खुद को कभी किसी इमेज में नहीं बंधने दिया है। करियर की शुरुआत में ऐक्शन फिल्में करता रहा, जिससे मुझे बोरियत सी आ गई थी। तभी मैंने तय कर लिया था की अब आगे जिंदगी में अलग-अलग किस्म के किरदार करना है। किसी एक इमेज में खुद को बांधना नहीं है। मैंने ऐक्शन, कॉमिडी, रोमांस, सोशल, हॉरर और देशभक्ति सभी प्रकार की फिल्मों में काम किया है।’’         
 
अक्षय की फिल्म 'केसरी' जल्द रिलीज होने जा रही है। 'केसरी' की कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है, फिल्म में अक्षय हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। बहादुर हवलदार ईशर सिंह 1897 की लड़ाई का हिस्सा थे, जो ब्रिटिश इंडियन आर्मी की सिख रेजिमेंट और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच हुई थी। इस लड़ाई में रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानियों का बहादुरी से सामना किया था। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'केसरी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »