19 Apr 2024, 06:10:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार का फायर स्टंट देखकर भड़कीं ट्विंकल खन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 4:37PM | Updated Date: Mar 8 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई के एक कंसर्ट में शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ी कुमार का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें अक्षय आग में लिपटे हैं और रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार का यह लुक देखकर फैंस काफी हैरान हुए।
 
अक्षय ने अपने इस स्टंट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन सामने आया है। ट्विंकल ने ट्विटर पर ही अक्षय को धमकी दे डाली, जिसके बाद अक्षय पत्नी को इतने गुस्से में देखते ही तुरंत ट्वीट का जवाब देखकर शांत किया। 
 
ट्विंकल ने ट्विटर पर ही अक्षय को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ''बकवास! इस तरह से मुझे पता चला कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला किया है! घर आओ मैं तुम्हें मार दुंगी अगर फिर जिंदगी में ऐसा किया तो, भगवान मेरी मदद करो' । बता दें कि अक्षय के कपड़ों पर लगी आग को देखकर थोड़ी देर के लिए उनके फैन्स की सांसें थम गई थीं। ट्विंकल का ऐसा रिएक्ट करना जायज है। लेकिन आपको बता दें ट्विंकल ये सब केवल मजाक में कहा है। 
 
दरअसल, आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर अगली वेब सीरीज 'द एंड' के लिए अपना लीड एक्टर एनाउंस कर दिया है। एक्शन थ्रिलर 'द एंड' से अक्षय वेब सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट बना रहा है। 
 
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' फर्स्ट लुक के रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में अक्षय एक जांबाज पुलिस अफसर के रूप में एक्शनभरे अंदाज में नजर आए। 
 
'सूर्यवंशी' का फर्स्ट लुक देख कर माना जा रहा है कि खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। यही वजह है कि जब से फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है तभी से अक्षय के फैंस खुशी के मारे झूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर हो रही कमेंट्स और लाइक्स की बरसात इस बात का सबूत है कि फैंस अक्षय को पुलिस के रूप में एक्शन करते हुए देखने के लिए कितने उत्सुक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »