20 Apr 2024, 04:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को कौन नहीं पसद करता है। इतनी छोटी उम्र से ही तैमूर पपराजियों से घिरा रहता है। सोशल मीडिया पर भी तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। तैमूर की लोकप्रियता इतनी है कि बाजार में तैमूर डॉल भी बिकने लगे। अब बदला ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि वह तैमूर को डेट करना पसंद करेंगी।
 
अपनी आने वाली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन के दौरान तापसी ने यह दिलचस्प बात कही। जब तापसी से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं और किसी भी बॉलीवुड ऐक्टर को डेट नहीं कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि क्या वह नन्हे नवाब को चुन सकती हैं। इसके आगे रिलेशनशिप के बारे में तापसी ने कहा कि सभी ऐक्टर्स को वह कलीग की तरह देखती हैं। वह कभी भी किसी को खास नजर से नहीं देखतीं क्योंकि उन्हें पता है कि एक दिन उनके साथ काम कर सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »