18 Apr 2024, 05:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विंग कमांडर अभिनंदन का रोल निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 1:54PM | Updated Date: Mar 5 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम सिल्वर स्क्रीन पर विंग कमांडर अभिनंदन का किरदार निभाना चाहते हैं। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म रॉकी अकबर वॉल्टर का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। जॉन ने बताया है कि पाकिस्तान का एफ16 फाइटर प्लेन मार गिराकर भारत सकुशल वापस लौटने वाले अभिनंदन वर्धमान पर फिल्म बनाते समय यदि कोई उन्हें इस भूमिका के लिए ऑफर करेगा तो वो जरुर काम करेंगे।
 
जॉन अब्राहम ने कहा कि अभिनंदन वर्तमान भारत के असली हीरो हैं।यदि मुझे उनकी भूमिका निभाने का मौका मिलेगा तो मैं अवश्य निभाऊंगा। आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध होना चाहिए। आतंक और धर्म को अलग रखना चाहिए। यह दोनों अलग चीजें हैं लेकिन आतंकवाद का सफाया पूरी तौर से होना चाहिए।
 
फिल्म रॉकी अकबर वाल्टर में जॉन अब्राहम के अलावा मौनी रॉय की अहम भूमिका है। यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जासूस की भूमिका निभाई है। यह फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »