18 Apr 2024, 16:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन के साथ 28 साल बाद नजर आएंगी अमृता सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 1:51PM | Updated Date: Mar 5 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह आने वाली फिल्म बदला में पंजाबी मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी वाली फिल्म बदला 08 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अमृता 'टू स्टेट्स' के बाद फिल्म 'बदला' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अमृता ने  कहा, 'हां, बहुत दिनों बाद एक बेहतरीन मौका मिला है अपना हुनर दिखाने का। मेरा काम कैसा रहा, यह तो दर्शक ही बताएंगे।
 
'टू स्टेट्स' में अमृता ने एक पंजाबी मां का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। फिल्म 'बदला' में भी अमृता एक पंजाबी मां की भूमिका में नजर आएंगी।  फिल्म बदला के पहले लुक, ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और अब सब की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी है।फिल्म 'पिंक' के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म 'बदला' में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »