18 Apr 2024, 09:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों मुंबई में हैं और लगातार खबरों में बनी हुई हैं। शनिवार सुबह जब प्रियंका के फैन सोकर जगे तो उन्हें प्रियंका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बाथटब में हैं और उनका स्टाइल देखने लायक है। साथ ही उन्होंने निक जोनास को टैग कर - बेस्ट हबी एवर भी लिखा है। बता दें कि इसी सप्ताह बुधवार को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए निक जोनस भी प्रियंका के साथ उसी दिन अमेरिका से भारत आये हुए हैं। जाहिर है जिस तरह से निक प्रियंका के साथ साये की तरह हर जगह और हर मौके पर बने रहते हैं, उसकी वजह से ही प्रियंका ने उन्हें बेस्ट हबी एवर लिखा! बहरहाल, प्रियंका खबरों में रहना खूब जानती हैं और इस बार भी वो इस तस्वीर की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास हाल ही में रिलीज अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर'  के लिए भी चर्चा में हैं और प्रियंका की यह तस्वीर उसी एल्बम से है! यह वीडियो जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »