19 Apr 2024, 14:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया 1 मार्च को स‍िनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रखी गई।
 
स्क्रीन‍िंग में कई स‍ितारे पहुंचे लेकिन सबसे ज्यादा खास रही सारा अली खान की एंट्री।  सारा अली खान अपने को स्टार सुशांत स‍िंह को सपोर्ट करने स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे के साथ पहुंचीं। सारा, अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत के अपोजिट नजर आई थीं। इन द‍िनों सारा अली खान और सुशांत के लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं। सारा और सुशांत को कई बार एक-दूसरे के साथ क्वाल‍िटी टाइम ब‍िताते देखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »