24 Apr 2024, 05:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म तख्त के लिए बेहद उत्साहित हैं। करण इन दिनों पीरियड फिल्म तख्त बना रहे हैं। तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह को 'तख्त' में मुगल शासक शाहजहां के पुत्र एवं योद्धा दारा शिकोह का किरदार निभाना है। 
 
वहीं मुगल शहंशाह औरंगजेब के किरदार में विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर फिल्म में शाहजहां का किरदार निभाने वाले हैं। करीना कपूर खान, दारा शिकोह और औरंगजेब की बहन जहांआरा का किरदार निभाएंगी। आलिया भट्ट शिकोह की पत्नी जबकि भूमि पेडनेकर औरंगजेब की बेगम का किरदार निभाएंगी। जाह्नवी कपूर एक गुलाम लड़की की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं। 
 
करण तख्त के लिये काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक चैट शो में उन्­होंने फिल्­म को लेकर कुछ बातें शेयर कीं। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी फिल्म की स्क्रिप्ट सबसे पहले रणवीर सिंह ने सुनी थी। करण जौहर ने बताया कि यह फिल्म उनके सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने कहा कि इसे मुगल काल की 'कभी खुशी कभी गम' कहा जा सकता है।
 
करण ने बताया कि यह उनकी पहली पीरियड फिल्म है और जब उन्होंने इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था तभी यह तय कर लिया था कि इसमें रणवीर सिंह भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वह रणवीर ही थे जिन्होंने इस फिल्म के बारे में सबसे पहले जाना था और स्क्रिप्ट सुनी थी। उनके परिवार में भी किसी को नहीं पता था कि 'तख्त' तैयार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »