29 Mar 2024, 12:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तख्त में मेरा किरदार दर्शकों को चौंका देगा : रणवीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 1:18PM | Updated Date: Feb 12 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उकनी आने वाली फिल्म तख्त में उनका निभाया किरदार दर्शकों को चौंका देगा। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही वह कपिल देव पर बनने जा रही फिल्म ‘83’ को लेकर भी तैयारी करने में जुटे हैं। रणवीर के पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ भी है, जिसमें वह एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘तख्त’ की स्टारकास्ट में कई दिग्गज सितारों के नाम सामने आने के बाद से ही लोगों में इस मूवी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
 
‘गली बॉय’ में रणवीर और आलिया के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई देने के बाद लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या ‘तख्त’ में भी इन दोनों स्टार्स की जोड़ी जमती नजर आने वाली है। इस सवाल को जब रणवीर से किया गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म ‘तख्त’ में उन्हें आलिया के साथ पेयर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को चौंका देगा।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘तख्त’ में शाहजहां के बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब की कहानी दिखाई जायेगी। रणवीर सिंह जहां दारा शिकोह के किरदार में दिखेंगे तो वहीं औरंगजेब का रोल विकी कौशल निभाएंगे। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के साथ ही आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर लीड रोल निभाते नजर आयेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »